क्या सुनाएँ किसी को हाल अपना - महरूम

तिलोक चंद महरूमतिलोक चंद महरूम1 Sept 1887

3 min read · 12.4K reads

क्या सुनाएँ किसी को हाल अपना
अपने दिल में रहे मलाल अपना

शर्म-सार-ए-जवाब हो न सका
बस-के ख़ुद्दार था सवाल अपना

किस ने देखा नहीं है बाद-ए-उरूज
साया-ए-चर्ख़ में ज़वाल अपना

हसरत-ए-दीद ले चले हम तो
आप देखा करें जमाल अपना

पेच-दर-पेच गेसू-ए-मुश्कीं
जा के उलझा कहाँ ख़याल अपना

दिल असीर-ए-बला-ए-ज़ुल्फ़-ए-दराज़
महव-ए-फ़रियाद बाल बाल अपना

मौत आई न इल्तिजाओं से
और जीना हुआ वबाल अपना

है ये पुर-दर्द दास्ताँ महरूम
क्या सुनाएँ किसी को हाल अपना
तिलोक चंद महरूम
About the poet

तिलोक चंद महरूम

View profile & all 12 Poems / Stories

More from तिलोक चंद महरूम

  1. दस्त-ए-ख़िरद से पर्दा-कुशाई न हो सकी - महरूम

    दस्त-ए-ख़िरद से पर्दा-कुशाई न हो सकीहुस्न-ए-अज़ल की जलवा-नुमाई न हो सकी

    12.4K reads
  2. फ़ित्ना-आरा शोरिश-ए-उम्मीद है मेरे लिए - महरूम

    फ़ित्ना-आरा शोरिश-ए-उम्मीद है मेरे लिएना-उम्मीदी राहत-ए-जावेद है मेरे लिए

    12.4K reads
  3. हमारे वास्ते है एक जीना और मर जाना - महरूम

    हमारे वास्ते है एक जीना और मर जानाके हम ने ज़िंदगी को जादा-ए-राह-ए-सफ़र जाना

    12.4K reads
  4. हिज्राँ की शब जो दर्द के मारे उदास हैं - महरूम

    हिज्राँ की शब जो दर्द के मारे उदास हैंउन की नज़र में चाँद सितारे उदास हैं

    12.4K reads
  5. होते हैं ख़ुश किसी की सितम-रानियों से हम - महरूम

    होते हैं ख़ुश किसी की सितम-रानियों से हमवक़्फ़-ए-बला हैं अपनी ही नादानियों से हम

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like