तुमने क्या नहीं देखा - ठाकुरप्रसाद सिंह

ठाकुरप्रसाद सिंहठाकुरप्रसाद सिंह1 Sept 1924

2 min read · 12.4K reads

तुमने क्या नहीं देखा
आग-सी झलकती में

तुमने क्या नहीं देखा
बाढ़-सी उमड़ती में

नहीं, मुझे पहचाना
धूल भरी आँधी में

जानोगे तब जब
कुहरे-सी घिर जाऊँगी

मैं क्या हूँ मौसम
जो बार-बार आऊँगी !
ठाकुरप्रसाद सिंह
About the poet

ठाकुरप्रसाद सिंह

View profile & all 7 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like