बरगद की झूलती जटाएँ - ठाकुरप्रसाद सिंह

ठाकुरप्रसाद सिंहठाकुरप्रसाद सिंह1 Sept 1924

2 min read · 12.4K reads

गाँव के किनारे
गाँव के किनारे है बरगद का पेड
बरगद की झूलती जटाएँ

कैसी रे झूलती जटाएँ
झूलें बस भूमि तक न आएँ ।

ऐसे ही लडके इस गाँव के
कहने को पास चले आएँ

बाँहें फैलाएँ
झुकते आएँ

मिलने के पहले पर
लौट-लौट जाएँ
बरगद की झूलती जटाएँ ।
ठाकुरप्रसाद सिंह
About the poet

ठाकुरप्रसाद सिंह

View profile & all 7 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like