लाल चन्दन है - ठाकुरप्रसाद सिंह

ठाकुरप्रसाद सिंहठाकुरप्रसाद सिंह1 Sept 1924

2 min read · 12.4K reads

मेरे घर के पीछे चन्दन है,
लाल चन्दन है।

तुम ऊपर टोले के
मैं निचले गाँव की
राहें बन जाती हैं रे
कड़ियाँ पाँव की,

समझो कितना
मेरे प्राणों पर बन्धन है।
आ जाना वन्दन है-
लाल चन्दन है।
ठाकुरप्रसाद सिंह
About the poet

ठाकुरप्रसाद सिंह

View profile & all 7 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like