रस्ता भी कोई हम को सुझाई नहीं देता
और दिल भी हमें राहनुमाई नहीं देता
तूफ़ान उमड आते हैं हर सम्त यकायक
चाहत को तो दरिया भी रसाई नहीं देता
हैरान न हो गिर्या-कुनाँ देख के हम को
है कौन जो ग़म सह के दुहाई नहीं देता
ऐ शिद्दत-ए-एहसास न कर और परेशाँ
इस शहर के हाकिम को सुनाई नहीं देता
'तसनीम' अब ऐसे का गिला किस से करें जो
अपना तो है पर अपना दिखाई नहीं देता








