बे-रहम शायरों के जुर्म - नज़्म

तनवीर अंजुमतनवीर अंजुम

1 min read · 12.4K reads

तुम्हें पूरा हक़ है

नाराज़ होने का

हम बे-रहम शायरों से

हम ने तुम्हें इक तमाशा बना दिया

तुम्हारे दिल में दफ़्न

गहरे-तरीन राज़ों तक

हमारी नज़र पहुँच गई

और हम ने तुम्हें शर्मिंदा कर दिया

दुनिया के सामने

तुम्हारे राज़ों पर नज़्में लिख कर

तुम हमारे जुर्म पर

हमें हथकड़ी न लगवा सके

हमें अदालत न ले जा सके

न फाँसी पर चढ़वा सके

तुम हमारे ख़ून से

अपने हाथ रंगने के लिए भी

ख़ुद को आमादा न कर सके

गो ये कुछ ऐसा मुश्किल भी न था

लेकिन हमें अंदाज़ा है

तुम हम से बदला लेने की ताक़त रखते हो

और इरादा भी

इस बे-रहम दुनिया को छोड़ देने के बावजूद!

तनवीर अंजुम
About the poet

तनवीर अंजुम

View profile & all 51 Poems / Stories

More from तनवीर अंजुम

  1. इज़्हार-ए-जुनूँ बर-सर-ए-बाज़ार हुआ है - तनवीर अंजुम

    इज़्हार-ए-जुनूँ बर-सर-ए-बाज़ार हुआ हैदिल दस्त-ए-तमन्ना का गिरफ़्तार हुआ

    12.4K reads
  2. कभी बहुत है कभी ध्यान तेरा कुछ कम है - तनवीर अंजुम

    कभी बहुत है कभी ध्यान तेरा कुछ कम हैकभी हवा है कभी आँधियों का मौसम है

    12.4K reads
  3. कभी वो मिस्ल-ए-गुल मुझे मिसाल-ए-ख़ार चाहिए - तनवीर अंजुम

    कभी वो मिस्ल-ए-गुल मुझे मिसाल-ए-ख़ार चाहिएकभी मिज़ाज-ए-मेहरबाँ वफ़ा-शिआर चाहिए

    12.4K reads
  4. किस तरह उस को बुलाऊँ ख़ाना-ए-बर्बाद में - तनवीर अंजुम

    किस तरह उस को बुलाऊँ ख़ाना-ए-बर्बाद मेंदिल तअस्सुर चाहता है बे-सदा फ़रियाद में

    12.4K reads
  5. तरीक़ कोई न आया मुझे ज़माने का - तनवीर अंजुम

    तरीक़ कोई न आया मुझे ज़माने काकि एक सौदा रहा जिंस-ए-दिल लुटाने का

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like