तक़दीर के आगे कभी तदबीर किसी की

तालिब बाग़पतीतालिब बाग़पती27 Nov 1903 – 26 Jul 1984

1 min read · 12.4K reads

तक़दीर के आगे कभी तदबीर किसी की

चलती हो तो समझे कोई तक़्सीर किसी की

अब एक तमन्ना हो तो पूरी कोई कर दे

यूँ कौन बदल सकता है तक़दीर किसी की

दिल में उतर आई है निगाहों से सिमट कर

किस दर्जा हया-कोश है तस्वीर किसी की

वो आएँ न आएँ मुझे नींद आ नहीं सकती

सुनता ही नहीं नाला-ए-शब-गीर किसी की

बरसात का इक ख़्वाब है मुस्तक़बिल-ए-तारीक

बिखरी हुई सी ज़ुल्फ़-ए-गिरह-गीर किसी की

अल्लाह ये तारीक फ़ज़ाएँ ये घटाएँ

ये बर्क़-ए-ख़यालात में तस्वीर किसी की

आँखें मिरी आँखें हैं ज़हे जोशिश-ए-गिर्या

धुल धुल के निखर आई है तस्वीर किसी की

'तालिब' तिरे जज़्बात की तशरीह तो कर दूँ

डर है कभी हो जाए न तश्हीर किसी की

तालिब बाग़पती
About the poet

तालिब बाग़पती

उपनाम : 'तालिब' मूल नाम : कुंवर लताफ़त अली खां जन्म : 27 Nov 1903 | बाग़पत, उत्तर प्रदेश निधन : 26 Jul 1984 तालिब बागपती की गिनती क्लासिकी रंग की ग़ज़ल कहनेवाले प्रसिद्ध शायरों और श्रेष्ठ गद्यकारों में होती है. उन्होंने शायरी में जिगर मुरादाबादी और नुदरत मेरठी स…

View profile & all 28 Poems / Stories

More from तालिब बाग़पती

  1. यूँ भी तिरा एहसान है आने के लिए आ

    यूँ भी तिरा एहसान है आने के लिए आऐ दोस्त किसी रोज़ न जाने के लिए आ

    12.4K reads
  2. ख़ामोश अँधेरी रातों में जब सारी दुनिया सूती है

    ख़ामोश अँधेरी रातों में जब सारी दुनिया सूती हैइक हिज्र का मारा रोता है और शबनम आँसू धोती है

    12.4K reads
  3. जी भी कुछ ऐसा जलाया है कि जी जानता है

    जी भी कुछ ऐसा जलाया है कि जी जानता हैआप ने इतना रुलाया है कि जी जानता है

    12.4K reads
  4. हर-चंद भुलाता हूँ भुलाया नहीं जाता

    हर-चंद भुलाता हूँ भुलाया नहीं जाताइक नक़्श-ए-तख़य्युल है मिटाया नहीं जाता

    12.4K reads
  5. बीमार-ए-ग़म का कोई मुदावा न कीजिए

    बीमार-ए-ग़म का कोई मुदावा न कीजिएया'नी सितमगरी भी गवारा न कीजिए

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like