फिर बढ़ा जोश-ए-जुनूँ सूरत-ए-सैलाब मुझे

तालिब बाग़पतीतालिब बाग़पती27 Nov 1903 – 26 Jul 1984

1 min read · 12.4K reads

फिर बढ़ा जोश-ए-जुनूँ सूरत-ए-सैलाब मुझे

फिर कहीं ग़र्क़ न कर दे कोई गिर्दाब मुझे

मैं वो हूँ आप जो हो अपनी तबाही का सबब

कर गई कसरत-ए-गिर्या मिरी ग़र्क़ाब मुझे

चश्म में अश्क ख़लिश दिल में जिगर में टीसें

उफ़ ये क्या चीज़ किया करती है बेताब मुझे

मेरी उम्मीद में है यास की सूरत मुज़्मर

मेरी हस्ती है फ़ना मिस्ल-ए-खत-ए-आब मुझे

नीची नज़रें हों ज़बाँ बंद हो ग़ैरों को सलाम

उन की महफ़िल के तो आएँगे न आदाब मुझे

सोज़-ए-फ़ुर्क़त तपिश-ए-ग़म के सबब मुद्दत से

ख़्वाब क्या आरज़ू-ए-ख़्वाब हुई ख़्वाब मुझे

शूमी-ए-बख़्त से तंग आ के जो दरिया में गिरा

मौज ने फेंक दिया ला के लब-ए-आब मुझे

कितना दिल-सोज़ है 'तालिब' तिरा अफ़्साना-ए-ग़म

वो तो वो ग़ैर नज़र आते हैं बेताब मुझे

तालिब बाग़पती
About the poet

तालिब बाग़पती

उपनाम : 'तालिब' मूल नाम : कुंवर लताफ़त अली खां जन्म : 27 Nov 1903 | बाग़पत, उत्तर प्रदेश निधन : 26 Jul 1984 तालिब बागपती की गिनती क्लासिकी रंग की ग़ज़ल कहनेवाले प्रसिद्ध शायरों और श्रेष्ठ गद्यकारों में होती है. उन्होंने शायरी में जिगर मुरादाबादी और नुदरत मेरठी स…

View profile & all 28 Poems / Stories

More from तालिब बाग़पती

  1. यूँ भी तिरा एहसान है आने के लिए आ

    यूँ भी तिरा एहसान है आने के लिए आऐ दोस्त किसी रोज़ न जाने के लिए आ

    12.4K reads
  2. ख़ामोश अँधेरी रातों में जब सारी दुनिया सूती है

    ख़ामोश अँधेरी रातों में जब सारी दुनिया सूती हैइक हिज्र का मारा रोता है और शबनम आँसू धोती है

    12.4K reads
  3. जी भी कुछ ऐसा जलाया है कि जी जानता है

    जी भी कुछ ऐसा जलाया है कि जी जानता हैआप ने इतना रुलाया है कि जी जानता है

    12.4K reads
  4. हर-चंद भुलाता हूँ भुलाया नहीं जाता

    हर-चंद भुलाता हूँ भुलाया नहीं जाताइक नक़्श-ए-तख़य्युल है मिटाया नहीं जाता

    12.4K reads
  5. बीमार-ए-ग़म का कोई मुदावा न कीजिए

    बीमार-ए-ग़म का कोई मुदावा न कीजिएया'नी सितमगरी भी गवारा न कीजिए

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like