पहले दर्द-ए-दिल पे कहते थे कि ये क्या हो गया

तालिब बाग़पतीतालिब बाग़पती27 Nov 1903 – 26 Jul 1984

1 min read · 12.4K reads

पहले दर्द-ए-दिल पे कहते थे कि ये क्या हो गया

अब ये काविश है कि क्यूँ बीमार अच्छा हो गया

दिल भी पहलू में कभी इक चीज़ था यादश-ब-ख़ैर

अब ख़ुदा जाने कहाँ जाता रहा क्या हो गया

आ गए लो वो अयादत के लिए ख़ुद आ गए

हो गया बीमार दर्द-ए-हिज्र अच्छा हो गया

एक मोती सा चमकता है सर-ए-मिज़्गान-ए-नाज़

औज पर क्या मेरी क़िस्मत का सितारा हो गया

हो गया सब मेरे शिकवों का जवाब-ए-ला-जवाब

उन का शर्मा कर ये कह देना तुम्हें क्या हो गया

कसरत-ए-दीदार से उन की निगाहें झुक गईं

अक्स मिज़्गाँ का नक़ाब-रु-ए-ज़ेबा हो गया

सहते सहते जो न सहना था उसे भी सह लिया

पीते पीते ज़ेर-ए-ग़म आख़िर गवारा हो गया

आप ही पहले उठा दी रू-ए-रौशन से नक़ाब

आप ही फिर पूछते हैं चाँद को क्या हो गया

रात भीगी जा रही है सर्द आहें हो चलीं

छोड़ ये मद-होशियाँ 'तालिब' सवेरा हो गया

तालिब बाग़पती
About the poet

तालिब बाग़पती

उपनाम : 'तालिब' मूल नाम : कुंवर लताफ़त अली खां जन्म : 27 Nov 1903 | बाग़पत, उत्तर प्रदेश निधन : 26 Jul 1984 तालिब बागपती की गिनती क्लासिकी रंग की ग़ज़ल कहनेवाले प्रसिद्ध शायरों और श्रेष्ठ गद्यकारों में होती है. उन्होंने शायरी में जिगर मुरादाबादी और नुदरत मेरठी स…

View profile & all 28 Poems / Stories

More from तालिब बाग़पती

  1. यूँ भी तिरा एहसान है आने के लिए आ

    यूँ भी तिरा एहसान है आने के लिए आऐ दोस्त किसी रोज़ न जाने के लिए आ

    12.4K reads
  2. ख़ामोश अँधेरी रातों में जब सारी दुनिया सूती है

    ख़ामोश अँधेरी रातों में जब सारी दुनिया सूती हैइक हिज्र का मारा रोता है और शबनम आँसू धोती है

    12.4K reads
  3. जी भी कुछ ऐसा जलाया है कि जी जानता है

    जी भी कुछ ऐसा जलाया है कि जी जानता हैआप ने इतना रुलाया है कि जी जानता है

    12.4K reads
  4. हर-चंद भुलाता हूँ भुलाया नहीं जाता

    हर-चंद भुलाता हूँ भुलाया नहीं जाताइक नक़्श-ए-तख़य्युल है मिटाया नहीं जाता

    12.4K reads
  5. बीमार-ए-ग़म का कोई मुदावा न कीजिए

    बीमार-ए-ग़म का कोई मुदावा न कीजिएया'नी सितमगरी भी गवारा न कीजिए

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like