ख़ुद तर्क-ए-मुद्दआ पर मजबूर हो गया हूँ

तालिब बाग़पतीतालिब बाग़पती27 Nov 1903 – 26 Jul 1984

1 min read · 12.4K reads

ख़ुद तर्क-ए-मुद्दआ पर मजबूर हो गया हूँ

तक़दीर के लिखे से मा'ज़ूर हो गया हूँ

अपनी ख़ुदी की धुन में मंसूर हो गया हूँ

ख़ुद बन गया हूँ जल्वा ख़ुद तूर हो गया हूँ

उन को भुला रहा हूँ वो याद आ रहे हैं

किस दर्जा दिल के हाथों मजबूर हो गया हूँ

सब मिट गईं उमीदें सब पिस गईं उमंगें

दिल की शिकस्तगी से ख़ुद चोर हो गया हूँ

पछता रहा हूँ उन को फ़ुर्क़त में याद कर के

वो पास आ गए हैं मैं दूर हो गया हूँ

मायूस हो चुका हूँ उम्मीद की झलक से

मैं जब्र करते करते मजबूर हो गया हूँ

'तालिब' शिकस्त-ए-दिल की इक आख़िरी सदा पर

दुनिया समझ रही है मंसूर हो गया हूँ

तालिब बाग़पती
About the poet

तालिब बाग़पती

उपनाम : 'तालिब' मूल नाम : कुंवर लताफ़त अली खां जन्म : 27 Nov 1903 | बाग़पत, उत्तर प्रदेश निधन : 26 Jul 1984 तालिब बागपती की गिनती क्लासिकी रंग की ग़ज़ल कहनेवाले प्रसिद्ध शायरों और श्रेष्ठ गद्यकारों में होती है. उन्होंने शायरी में जिगर मुरादाबादी और नुदरत मेरठी स…

View profile & all 28 Poems / Stories

More from तालिब बाग़पती

  1. यूँ भी तिरा एहसान है आने के लिए आ

    यूँ भी तिरा एहसान है आने के लिए आऐ दोस्त किसी रोज़ न जाने के लिए आ

    12.4K reads
  2. ख़ामोश अँधेरी रातों में जब सारी दुनिया सूती है

    ख़ामोश अँधेरी रातों में जब सारी दुनिया सूती हैइक हिज्र का मारा रोता है और शबनम आँसू धोती है

    12.4K reads
  3. जी भी कुछ ऐसा जलाया है कि जी जानता है

    जी भी कुछ ऐसा जलाया है कि जी जानता हैआप ने इतना रुलाया है कि जी जानता है

    12.4K reads
  4. हर-चंद भुलाता हूँ भुलाया नहीं जाता

    हर-चंद भुलाता हूँ भुलाया नहीं जाताइक नक़्श-ए-तख़य्युल है मिटाया नहीं जाता

    12.4K reads
  5. बीमार-ए-ग़म का कोई मुदावा न कीजिए

    बीमार-ए-ग़म का कोई मुदावा न कीजिएया'नी सितमगरी भी गवारा न कीजिए

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like