तहज़ीब का सफ़र - तलअत इरफ़ानी

तलअत इरफ़ानीतलअत इरफ़ानी

3 min read · 12.4K reads


तहज़ीब का सफर
झुलसती दोपहर,
नंगे बदन बच्चे भिखारन के
सभी के हाथ में किश्कौल,
दायीं, सम्त का आकाश खाली है,
सरों पर धूप है, या
एक बेआवाज़ गाली है,
कभी किश्कौल उठ उठ कर
फिज़ा का मुंह चिढाते हैं,
कभी बच्चे उन्हें गंदले सरों पर रख के
तबला सा बजाते हैं।
सफर तहजीब का सड़कों पे जारी है,
मगर इस शहर में,
अंधी भिखारन के लिए
अब दो कदम चलना भी भारी है।

ज़रा सी छाँव आयी
रुक गए, चारों तरफ़ देखा;
ज़रा दम साध ले
तो फ़िर कहीं आगे का कुछ होगा।
कहीं से कोई सिक्का
फ़िर किसी किश्कौल में आए,
तो यह अंधी भिखारन
अपना डेरा आगे ले जाए।
तलअत इरफ़ानी
About the poet

तलअत इरफ़ानी

View profile & all 16 Poems / Stories

More from तलअत इरफ़ानी

  1. हिमाचल की याद - तलअत इरफ़ानी

    होना चाहता कालाजब गुजरता अँधेरा, अँधेरा

    12.4K reads
  2. प्यासे रंग सुलगती आंखे मंज़रे-शम्स उठायें क्या - तलअत इरफ़ानी

    प्यासे रंग सुलगती आंखे मंज़रे-शम्स उठायें क्याधूल अटी वादी के परिंदे पार नदी के जायें क्या

    12.4K reads
  3. सूरज को डूबने से बचाओ कि गावों में - तलअत इरफ़ानी

    सूरज को डूबने से बचाओ कि गावों में,तालाब सूख जाएगा बरगद की छाओं में।

    12.4K reads
  4. शाम ढले परबत को हमने सौंपे बंदनवार नए - तलअत इरफ़ानी

    शाम ढले परबत को हमने सौंपे बंदनवार नए,सतरंगीं सुबहों के खिंचते खुलते बंधते तार नए

    12.4K reads
  5. जब कोई सर किसी दीवार से टकराता है - तलअत इरफ़ानी

    जब कोई सर किसी दीवार से टकराता हैअपना टूटा हुआ बुत मुझको नज़र आता है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like