तेरे एहसास के हिसार में हूँ

सुग़रा सदफ़सुग़रा सदफ़

1 min read · 12.4K reads

तेरे एहसास के हिसार में हूँ

कुछ दिनों से अजब ख़ुमार में हूँ

दिल में इक रौशनी सी फूटी है

मैं किसी चश्म-ए-इख़्तियार में हूँ

काश चमके नसीब का तारा

बड़ी मुद्दत से इंतिज़ार में हूँ

ढूँढना ख़ुद को हो गया मुश्किल

गुम किसी बहर-ए-बे-कनार में हूँ

बीता कल भी है मेरा सरमाया

गो नए अह्द की पुकार में हूँ

अब तो आ जाओ मेरे शहज़ादे

क़ैद रस्मों के ख़ार-ज़ार में हूँ

क़र्या-ए-दर्द में भटकती हूँ

साया-ए-नख़्ल-ए-इंतिशार में हूँ

यही काफ़ी है बज़्म-ए-हस्ती में

ऐ 'सदफ़' मैं किसी शुमार में हूँ

सुग़रा सदफ़
About the poet

सुग़रा सदफ़

जन्म : लाहौर, पंजाब

View profile & all 39 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like