हिसार-ए-ज़ात से बाहर निकल जाने की ठानी है

सूफ़िया अनजुम ताजसूफ़िया अनजुम ताज

1 min read · 12.4K reads

हिसार-ए-ज़ात से बाहर निकल जाने की ठानी है

ज़रा मैं भी तो देखूँ मुझ में कितनी बे-करानी है

किसी से पूछते क्या हो जबीनों पर नज़र डालो

लकीरें ख़ुद कहेंगी किस ने कितनी ख़ाक छानी है

फ़रेब-ए-बाल-ओ-पर में क़ैद है एहसास का ताइर

शुऊ'र-ओ-आगही पर भी क़फ़स की हुक्मरानी है

मता-ए-आरज़ू अश्कों की सूरत आँख में आ कर

ठहर जाए तो गौहर है जो बह जाए तो पानी है

किनारे से निकल कर चाहती है बे-कराँ होना

नफ़स की रौ है या शोरीदा दरिया की रवानी है

सिवाए गर्द-ए-राह-ए-शौक़ क्या रक्खा है क़िस्से में

हमारी ज़िंदगी ख़ाना-ब-दोशों की कहानी है

मिरी आँखों से मेहर-ओ-माह पैहम बात करते हैं

मिरे पैकर में रौशन इक जहान-ए-ख़ुश-गुमानी है

सुलूक-ए-दोस्ताँ पर राज़ तुम हैरत-ज़दा क्यूँ हो

नए हैं ज़ख़्म-ए-जाँ लेकिन रिवायत तो पुरानी है

सूफ़िया अनजुम ताज
About the poet

सूफ़िया अनजुम ताज

जन्म : पटना, बिहार

View profile & all 18 Poems / Stories

More from सूफ़िया अनजुम ताज

  1. वो एक लड़की जो ख़ंदा-लब थी न जाने क्यूँ चश्म-तर गई वो

    वो एक लड़की जो ख़ंदा-लब थी न जाने क्यूँ चश्म-तर गई वोअभी तो बैठी सिसक रही थी अभी न जाने किधर गई वो

    12.4K reads
  2. तिरी याद जो मेरे दिल में है बस उसी की जल्वागरी रही

    तिरी याद जो मेरे दिल में है बस उसी की जल्वागरी रहीमिरा ग़म भी ताज़ा-ब-ताज़ा है मिरी शाख़-ए-फ़न भी हरी रही

    12.4K reads
  3. ख़ाना-ब-दोश रहने की आदत नहीं गई

    ख़ाना-ब-दोश रहने की आदत नहीं गईइंसाँ के दिल से ख़्वाहिश-ए-हिजरत नहीं गई

    12.4K reads
  4. वो ताज़ा रंग-ए-शफ़क़ वो बहार की ख़ुशबू

    वो ताज़ा रंग-ए-शफ़क़ वो बहार की ख़ुशबूवो कच्ची गलियों में उड़ते ग़ुबार की ख़ुशबू

    12.4K reads
  5. उस ने देखा था कल अंदाज़ से जाते जाते

    उस ने देखा था कल अंदाज़ से जाते जातेकि मुझे चैन न आया कहीं आते आते

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like