बे-मा'नी रिश्ते - नज़्म

सिया सचदेवसिया सचदेव6 Sept 1970

1 min read · 12.4K reads

जैसे माहौल में इंसाँ का गुज़र होता है

उस के किरदार में वैसा ही असर होता है

जिन को क़ाबू नहीं होता है ज़बाँ पर अपनी

पार करते हैं हदें वहम-ओ-गुमान पर अपनी

सिर्फ़ लफ़्ज़ों पे वफ़ा का जो भरम रखते हैं

अमली दुनिया में वो कब अपने क़दम रखते हैं

हक़ के इज़हार पे हर-वक़्त जो इंकार करें

हर किसी बात पे जो तंज़-भरे वार करें

एक इक साँस का लेना भी जो आज़ार करें

ज़िंदा रहने की तमन्ना भी जो दुश्वार करें

घर का सुख क्या है रवादारी किसे कहते हैं

जानते जो नहीं ख़ुद्दारी किसे कहते हैं

बे-हिसी ऐसी के ख़ुद का भी नहीं करते यक़ीं

आसमानों की ललक से ही खिसकती है ज़मीं

सिया सचदेव
About the poet

सिया सचदेव

View profile & all 55 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like