ज़रूर वक़्त ही कुछ चाल चल रहा होगा

सीमा शर्मा मेरठीसीमा शर्मा मेरठी

1 min read · 12.4K reads

ज़रूर वक़्त ही कुछ चाल चल रहा होगा

वही बिसात पे मोहरे बदल रहा होगा

उतर रहा है सभी रास्तों से इक दरिया

पहाड़ बर्फ़ का कोई पिघल रहा होगा

उसे खिलौने दिए थे किसी ने बचपन के

वो एक पावँ पे अब भी उछल रहा होगा

लिबास अपना बदल आया था बहुत पहले

वो अब तो शक्ल ही अपनी बदल रहा होगा

नहीं है और किसी में ये हौसला इतना

हवा के साथ परिंदा ही चल रहा होगा

हवा यूँही नहीं आती है ग़ुस्से में 'सीमा'

चराग़ कोई कहीं पर तो जल रहा होगा

सीमा शर्मा मेरठी
About the poet

सीमा शर्मा मेरठी

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like