चाँद ख़ुद को देख कर शरमाएगा

सीमा शर्मा मेरठीसीमा शर्मा मेरठी

1 min read · 12.4K reads

चाँद ख़ुद को देख कर शरमाएगा

बादलों की ओट में छुप जाएगा

यूँ उदासी में न तू इस को गुज़ार

उम्र भर इस शाम को पछताएगा

आँख खुलते ही वो ढूँढेगा मुझे

ख़्वाब ऐसा उस को मेरा आएगा

चल तू कितना भी सलीक़े से मगर

रास्तों में ठोकरें तो खाएगा

रौंदता है आज जो इस ख़ाक को

एक दिन वो ख़ाक में मिल जाएगा

गुनगुना के देख तू भी ये ग़ज़ल

लय में इस की डूबता ही जाएगा

सीमा शर्मा मेरठी
About the poet

सीमा शर्मा मेरठी

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like