नक़्श आँखों में उतारा जाएगा

सीमा शर्मा मेरठीसीमा शर्मा मेरठी

1 min read · 12.4K reads

नक़्श आँखों में उतारा जाएगा

फिर सफ़र में दिन गुज़ारा जाएगा

पहले दाख़िल होगा शब के शहर में

फिर सवेरे को पुकारा जाएगा

जब उमीदें ख़त्म सब हो जाएँगी

वक़्त फिर कैसे गुज़ारा जाएगा

हार किरनों का बना कर झील के

आइने में दिन सँवारा जाएगा

देख ले गर इक नज़र सूरज इसे

कोहरा ये बे-मौत मारा जाएगा

थाम कर रख तिनका वर्ना एक दिन

हाथ से ये भी सहारा जाएगा

जब भटक जाएगा सहरा में बहुत

तब समुंदर को पुकारा जाएगा

बेबसी में डूबी नज़रों से फ़लक

अब क़फ़स से बस निहारा जाएगा

सीमा शर्मा मेरठी
About the poet

सीमा शर्मा मेरठी

View profile & all 19 Poems / Stories