मैं तो काग़ज़ हूँ मुझे आग पकड़ जाएगी

सिदरा सहर इमरानसिदरा सहर इमरान

1 min read · 12.4K reads

मैं तो काग़ज़ हूँ मुझे आग पकड़ जाएगी

पर तिरी बात हवाओं से बिगड़ जाएगी

ख़ुश्क पेड़ों की तरह ज़र्द मोहब्बत है मिरी

इस पे सब्ज़ा नहीं आया तो ये झड़ जाएगी

मैं कि मिट्टी की इमारत हूँ किसी रोज़ यूँही

दिल ये ढह जाएगा हर ईंट उखड़ जाएगी

इतना बर्फ़ाब ख़मोशी का जज़ीरा है यहाँ

चार दिन ठहरूँ तो आवाज़ अकड़ जाएगी

तेरे कहने पे मोहब्बत की बनफ़्शी चादर

ओढ़ तो ली है मगर जल्द उधड़ जाएगी

सिदरा सहर इमरान
About the poet

सिदरा सहर इमरान

View profile & all 30 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like