जनम-कदे में ना-जाएज़ आँखें - नज़्म

सिदरा सहर इमरानसिदरा सहर इमरान

1 min read · 12.4K reads

मैं टेढ़ी पस्ली का गुस्ताख़ जनम हूँ

जिस के हल्क़ों में बद-तहज़ीब चीख़ों का हुजूम

बग़ैर इत्तिलाअ' दिए

नक़्क़ारा-ए-बे-अमाँ का राग अलापता है

फूँकता है आँख आँख में

धुआँ अध-जले तअ'ल्लुक़ात का

मुझे पथरीले एहसास के पंघोड़ों में खिलाया गया

सिखाई गई बे-तरतीब ज़िंदगी की बंदर-बाँट

क़ल्लाश लोगों के दरमियान

फेंका गया बे-ध्यानी से

कौन जाने

ज़िंदगी की उठा-पटख़ मैं कितने आबगीने चकना-चूर हुए

किस ने मक़रूज़ दस्तारों पे उठा रखा है

पैरों में रौंदी हुई

जन्नत का अज़ाब

सिदरा सहर इमरान
About the poet

सिदरा सहर इमरान

View profile & all 30 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like