एल-ओ-वी-ई - नज़्म

सिदरा सहर इमरानसिदरा सहर इमरान

1 min read · 12.4K reads

पागल लड़की

दीवारों को गालियाँ देती है

और थूक देती है

आइने पर

हवा की तरफ़ फेंकती है अपने गुलाबी जूते

और बंद होने वाली आँखों पर

फेर देती है नील-पॉलिश

पोर पे सेफ़्टी पिन लगाती है

और

सुर्ख़ लिपस्टिक से मिला कर देखती है

बारीक सी धार की ख़ूनी रंगत

तुम्हारा ज़ेहनी तवाज़ुन बिगड़ चुका है?

तुम उँगलियों के बजाए

की-बोर्ड चबाने वाली लड़की से मोहब्बत करते हो

जो खाँसती है तो

उस के हलक़ से गिरने लगते हैं

एस

आई

डी

आर

और

ए के पिचके हुए लेटर्ज़

वो की-बोर्ड उठा कर फेंकती है

पानी से भरे हुए टब में

और पानी सुर्ख़ हो जाता है

वहशी लड़की बाल नोचती है

और

बुलंद-ओ-बाँग क़हक़हे लगाती है

तुम रो पड़ते हो

वो और ज़ोर से हँसती है

और हँसती ही चली जाती है

सिदरा सहर इमरान
About the poet

सिदरा सहर इमरान

View profile & all 30 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like