आसमाँ एक किनारे से उठा सकती हूँ

सिदरा सहर इमरानसिदरा सहर इमरान

1 min read · 12.4K reads

आसमाँ एक किनारे से उठा सकती हूँ

यानी तक़दीर सितारे से उठा सकती हूँ

अपने पाँव पे खड़ी हूँ तुझे क्या लगता था

ख़ुद को बस तेरे सहारे से उठा सकती हूँ

आँखें मुश्ताक़ हज़ारों हैं मगर सोच के रख

तेरी तस्वीर नज़ारे से उठा सकती हूँ

राख हो जाए मोहब्बत की हवेली पल में

इक तबाही मैं शरारे से उठा सकती हूँ

मैं अगर चाहूँ तो जीने की इजाज़त दे कर

ज़िंदगी तुझ को ख़सारे से उठा सकती हूँ

इस्म पढ़ने का इरादा हो तो फ़ुर्सत में 'सहर'

मैं तुझे दिल के शुमारे से उठा सकती हूँ

सिदरा सहर इमरान
About the poet

सिदरा सहर इमरान

View profile & all 30 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like