अगरचे इश्क़ में इक बे-ख़ुदी सी रहती है

Shamim KarhaniShamim Karhani8 Jun 1913 – 19 Mar 1975

1 min read · 12.6K reads

अगरचे इश्क़ में इक बे-ख़ुदी सी रहती है

मगर वो नींद भी जागी हुई सी रहती है

वही तो वजह-ए-तआरुफ़ है कोई क्या जाने

अदा अदा में जो इक बे-रुख़ी सी रहती है

बड़ी अजीब है शब-हा-ए-ग़म की ज़ुल्मत भी

दिए जलाओ मगर तीरगी सी रहती है

हज़ार दर्द-ए-फ़राएज़ हैं और दिल-ए-तन्हा

मिरे ख़ुलूस को शर्मिंदगी सी रहती है

'शमीम' ख़ून-ए-जिगर से उभारिए लेकिन

हर एक नक़्श में कोई कमी सी रहती है

Shamim Karhani
About the poet

Shamim Karhani

Shamim Karhani (8 June 1913 - 19 March 1975) was an eminent Urdu poet ('Shayar') of the 20th century. Poetry and India's freedom struggle Shamim had a taste in poetry since he was a kid. He composed his first couplet at the age of eight. He now was aware what…

View profile & all 28 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like