जश्न-ए-हयात हो चुका जश्न-ए-ममात और है

Shamim KarhaniShamim Karhani8 Jun 1913 – 19 Mar 1975

1 min read · 12.6K reads

जश्न-ए-हयात हो चुका जश्न-ए-ममात और है

एक बरात आ चुकी एक बरात और है

इश्क़ की इक ज़बान पर लाख तरह की बंदिशें

आप तो जो कहें बजा आप की बात और है

पीने को इस जहान में कौन सी मय नहीं मगर

इश्क़ जो बाँटता है वो आब-ए-हयात और है

ज़ुल्मत-ए-वक़्त से कहो हसरत-ए-दिल निकाल ले

ज़ुल्मत-ए-वक़्त के लिए आज की रात और है

उन को 'शमीम' किस तरह नामा-ए-आरज़ू लिखें

लिखने की बात और है कहने की बात और है

Shamim Karhani
About the poet

Shamim Karhani

Shamim Karhani (8 June 1913 - 19 March 1975) was an eminent Urdu poet ('Shayar') of the 20th century. Poetry and India's freedom struggle Shamim had a taste in poetry since he was a kid. He composed his first couplet at the age of eight. He now was aware what…

View profile & all 28 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like