ये इक़ामत हमें पैग़ाम-ए-सफ़र देती है

शेख़ इब्राहीम ज़ौक़शेख़ इब्राहीम ज़ौक़1 Aug 1790 – 1 Nov 1854

1 min read · 12.4K reads

ये इक़ामत हमें पैग़ाम-ए-सफ़र देती है

ज़िंदगी मौत के आने की ख़बर देती है

ज़ाल-ए-दुनिया है अजब तरह की अल्लामा-ए-दहर

मर्द-ए-दीं-दार को भी दहरिया कर देती है

बढ़ती जाती है जो मश्क़-ए-सितम उस ज़ालिम की

कुछ मोहब्बत मिरी इस्लाह मगर देती है

फ़ाएदा दे तिरे बीमार को क्या ख़ाक दवा

अब तो इक्सीर भी दीजे तो ज़रर देती है

शम्अ घबरा न शब-ए-ग़म से कि कोई दम में

तुझ को काफ़ूर-ए-सफ़ेदी-ए-सहर देती है

ग़ुंचा हँसता है तिरे आगे जो गुस्ताख़ी से

चटख़ना मुँह पे वहीं बाद-ए-सहर देती है

शम्अ भी कम नहीं कुछ इश्क़ में परवाने से

जान देता है अगर वो तो ये सर देती है

दम-ब-दम ज़ख़्म पे इक ज़ख़्म है दम लेने की

मुझ को फ़ुर्सत नहीं वो तेग़-ए-नज़र देती है

कहते सुनते नहीं कुछ हम तो शब-ए-हिज्र में पर

नाला-ए-दिल का जवाब आह-ए-जिगर देती है

तीरा-बख़्ती मिरी करती है परेशाँ मुझ को

तोहमत इस ज़ुल्फ़-ए-सियह-फ़ाम पे धर देती है

नख़्ल-ए-मिज़्गाँ से है क्या जानिए क्या चश्म-ए-समर

चश्म पानी की जगह ख़ून-ए-जिगर देती है

देती शर्बत है किसे ज़हर भरी आँख तिरी

ऐन एहसान है वो ज़हर भी गर देती है

कोई ग़म्माज़ नहीं मेरी तरफ़ से ऐ 'ज़ौक़'

कान उस के मिरी फ़रियाद ही भर देती है

शेख़ इब्राहीम ज़ौक़
About the poet

शेख़ इब्राहीम ज़ौक़

उपनाम : 'ज़ौक़' मूल नाम : शेख़ मोहम्मद इब्राहीम जन्म : 01 Aug 1790 निधन : 01 Nov 1854 संबंधी : ज़हीर देहलवी (शिष्य), मोहम्मद हुसैन आज़ाद (शिष्य), अनवर देहलवी (शिष्य) उर्दू ज़बान और मुहावरे पर ज़बरदस्त गिरफ़्त रखने वाले शायर और नस्र (गद्य) में मुहम्मद हसन आज़ाद और…

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश