कल गए थे तुम जिसे बीमार-ए-हिज्राँ छोड़ कर

शेख़ इब्राहीम ज़ौक़शेख़ इब्राहीम ज़ौक़1 Aug 1790 – 1 Nov 1854

1 min read · 12.4K reads

कल गए थे तुम जिसे बीमार-ए-हिज्राँ छोड़ कर

चल बसा वो आज सब हस्ती का सामाँ छोड़ कर

तिफ़्ल-ए-अश्क ऐसा गिरा दामान-ए-मिज़्गाँ छोड़ कर

फिर न उट्ठा कूचा-ए-चाक-ए-गरेबाँ छोड़ कर

क्यूँकि निकले तेरा उस का दिल में पैकाँ छोड़ कर

जाए बैज़े को कहाँ ये मुर्ग़-ए-पर्रां छोड़ कर

जिस ने हो लज़्ज़त उठाई ज़ख़्म तेग़-ए-इश्क़ की

कब वो मरहम-दान को ढूँडे नमक-दाँ छोड़ कर

सैद-ए-दिल को क्यूँकि छोड़े जब कि दिखला दे न तू

मछलियाँ दस्त-ए-हिनाई में मिरी जाँ छोड़ कर

सर्द-मेहरी से किसी की आगे ही जी सर्द है

याँ से हट जा धूप ऐ अब्र-ए-ख़िरामाँ छोड़ कर

देखिए क्या हो कि है अब जान के पीछे पड़ी

दिल को ऐ काफ़िर तिरी ज़ुल्फ़-ए-परेशाँ छोड़ कर

ऐ दिल उस के तीर के हमराह सीने से निकल

वर्ना पछताएगा तू ये साथ नादाँ छोड़ कर

क्यूँ न रम कर जाएँ आहू ऐसे वहशी से तिरे

शेर भागें जिस के नालों से नीस्ताँ छोड़ कर

सुर्ख़ी-ए-पाँ देख ले ज़ाहिद जो दंदाँ पर तिरे

उठ खड़ा हो हाथ से तस्बीह-ए-मरजाँ छोड़ कर

पेश-ख़ेमा ले के निकला गर्द-बाद-ए-दूर-रौ

है जो सरगर्म-ए-सफ़र तन को मिरी जाँ छोड़ कर

गर ख़ुदा देवे क़नाअत माह-ए-दो-हफ़्ता की तरह

दौड़े सारी को कभी आधी न इंसाँ छोड़ कर

साग़र-ए-दिल बेचता आया हूँ खो मत हाथ से

चूकता है क्यूँ ये जिंस-ए-दस्त-गर्दां छोड़ कर

काम ये तेरा ही था रहमत हो ऐ अब्र-ए-करम

वर्ना जाए दाग़-ए-इस्याँ मेरा दामाँ छोड़ कर

पढ़ ग़ज़ल ऐ 'ज़ौक़' कोई गर्म सी अब तो न जा

जानिब-ए-मज़मून तर्ज़-ए-तुफ़्ता-जानाँ छोड़ कर

शेख़ इब्राहीम ज़ौक़
About the poet

शेख़ इब्राहीम ज़ौक़

उपनाम : 'ज़ौक़' मूल नाम : शेख़ मोहम्मद इब्राहीम जन्म : 01 Aug 1790 निधन : 01 Nov 1854 संबंधी : ज़हीर देहलवी (शिष्य), मोहम्मद हुसैन आज़ाद (शिष्य), अनवर देहलवी (शिष्य) उर्दू ज़बान और मुहावरे पर ज़बरदस्त गिरफ़्त रखने वाले शायर और नस्र (गद्य) में मुहम्मद हसन आज़ाद और…

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like