इक सदमा दर्द-ए-दिल से मिरी जान पर तो है

शेख़ इब्राहीम ज़ौक़शेख़ इब्राहीम ज़ौक़1 Aug 1790 – 1 Nov 1854

1 min read · 12.4K reads

इक सदमा दर्द-ए-दिल से मिरी जान पर तो है

लेकिन बला से यार के ज़ानू पे सर तो है

आना है उन का आना क़यामत का देखिए

कब आएँ लेकिन आने की उन के ख़बर तो है

है सर शहीद-ए-इश्क़ का ज़ेब-ए-सिनान-ए-यार

सद शुक्र बारे नख़्ल-ए-वफ़ा बारवर तो है

मानिंद-ए-शम्अ गिर्या है क्या शुग़्ल-ए-तुरफ़ा-तर

हो जाती रात उस में बला से बसर तो है

है दर्द दिल में गर नहीं हमदर्द मेरे पास

दिल-सोज़ कोई गर नहीं सोज़-ए-जिगर तो है

ऐ दिल हुजूम-ए-दर्द-ओ-अलम से न तंग हो

ख़ाना-ख़राब ख़ुश हो कि आबाद घर तो है

तुर्बत पे दिल-जलों की नहीं गर चराग़ ओ गुल

सीने में सोज़िश-ए-दिल ओ दाग़-ए-जिगर तो है

ग़ाएब में जो कहा सो कहा फिर भी है ये शुक्र

ख़ामोश हो गया वो मुझे देख कर तो है

कश्ती-ए-बहर-ए-ग़म है मिरे हक़ में तेग़-ए-यार

कर देती एक दम में इधर से उधर तो है

वो दिल कि जिस में सोज़-ए-मोहब्बत न होवे 'ज़ौक़'

बेहतर है संग उस से कि उस में शरर तो है

शेख़ इब्राहीम ज़ौक़
About the poet

शेख़ इब्राहीम ज़ौक़

उपनाम : 'ज़ौक़' मूल नाम : शेख़ मोहम्मद इब्राहीम जन्म : 01 Aug 1790 निधन : 01 Nov 1854 संबंधी : ज़हीर देहलवी (शिष्य), मोहम्मद हुसैन आज़ाद (शिष्य), अनवर देहलवी (शिष्य) उर्दू ज़बान और मुहावरे पर ज़बरदस्त गिरफ़्त रखने वाले शायर और नस्र (गद्य) में मुहम्मद हसन आज़ाद और…

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश