सब को दुनिया की हवस ख़्वार लिए फिरती है

शेख़ इब्राहीम ज़ौक़शेख़ इब्राहीम ज़ौक़1 Aug 1790 – 1 Nov 1854

1 min read · 12.4K reads

सब को दुनिया की हवस ख़्वार लिए फिरती है

कौन फिरता है ये मुर्दार लिए फिरती है

घर से बाहर न निकलता कभी अपने ख़ुर्शीद

हवस-ए-गर्मी-ए-बाज़ार लिए फिरती है

वो मिरे अख़्तर-ए-ताले की है वाज़ूँ गर्दिश

कि फ़लक को भी निगूँ-सार लिए फिरती है

कर दिया क्या तिरे अबरू ने इशारा क़ातिल

कि क़ज़ा हाथ में तलवार लिए फिरती है

जा के इक बार न फिरना था जहाँ वाँ मुझ को

बे-क़रारी है कि सौ बार लिए फिरती है

शेख़ इब्राहीम ज़ौक़
About the poet

शेख़ इब्राहीम ज़ौक़

उपनाम : 'ज़ौक़' मूल नाम : शेख़ मोहम्मद इब्राहीम जन्म : 01 Aug 1790 निधन : 01 Nov 1854 संबंधी : ज़हीर देहलवी (शिष्य), मोहम्मद हुसैन आज़ाद (शिष्य), अनवर देहलवी (शिष्य) उर्दू ज़बान और मुहावरे पर ज़बरदस्त गिरफ़्त रखने वाले शायर और नस्र (गद्य) में मुहम्मद हसन आज़ाद और…

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like