पहलू तलाश कर ग़म-ए-जानाँ नए नए

सय्यदा शान-ए-मेराजसय्यदा शान-ए-मेराज22 Jul 1948

1 min read · 12.4K reads

पहलू तलाश कर ग़म-ए-जानाँ नए नए

देता है रोज़ दर्द के सामाँ नए नए

ख़ुशियाँ नई नई सी हैं अरमाँ नए नए

फिर ज़िंदगी को मिल गए उनवाँ नए नए

शह दिल को मिल गई है फिर उन की निगाह से

फिर शौक़ ढूँढता है दिल-ओ-जाँ नए नए

फिर महव-ए-इंतिज़ार हैं ताज़ा क़यामतें

फिर बस रहे हैं शहर-ए-निगाराँ नए नए

फिर दर्द की फ़ज़ा में सफ़र है ख़याल का

फिर वज्द में हैं दश्त-ओ-बयाबाँ नए नए

फिर ओढ़ कर चली है हवस इश्क़ की रिदा

फिर बढ़ गए फ़रेब के इम्काँ नए नए

ऐ 'शान' इंक़िलाब-ए-ज़माना की हैं दलील

ये उलझनें ये ख़्वाब-ए-परेशाँ नए नए

सय्यदा शान-ए-मेराज
About the poet

सय्यदा शान-ए-मेराज

उपनाम : ''शान'' मूल नाम : शफ़क़ आरा जन्म : 22 Jul 1948 | शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश

View profile & all 23 Poems / Stories

More from सय्यदा शान-ए-मेराज

  1. हिज्र में तेरे तसव्वुर का सहारा है बहुत

    हिज्र में तेरे तसव्वुर का सहारा है बहुतरात अँधेरी ही सही फिर भी उजाला है बहुत

    12.5K reads
  2. यूँ तो इख़्लास में इस के कोई धोका भी नहीं

    यूँ तो इख़्लास में इस के कोई धोका भी नहींकब बदल जाए मगर इस का भरोसा भी नहीं

    12.4K reads
  3. हाल मौसम का ही पूछेगा वो जब पूछेगा

    हाल मौसम का ही पूछेगा वो जब पूछेगामुझ से कब मेरी उदासी का सबब पूछेगा

    12.4K reads
  4. दास्ताँ ख़त्म है इज़हार-ए-वफ़ा रहने दो

    दास्ताँ ख़त्म है इज़हार-ए-वफ़ा रहने दोअब मिरे वास्ते जीने की दुआ रहने दो

    12.4K reads
  5. अगरचे तर्ज़-ए-अमल उस का नागवार भी था

    अगरचे तर्ज़-ए-अमल उस का नागवार भी थामगर वो मेरे तसव्वुर का शाहकार भी था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश