दास्ताँ ख़त्म है इज़हार-ए-वफ़ा रहने दो

सय्यदा शान-ए-मेराजसय्यदा शान-ए-मेराज22 Jul 1948

1 min read · 12.4K reads

दास्ताँ ख़त्म है इज़हार-ए-वफ़ा रहने दो

अब मिरे वास्ते जीने की दुआ रहने दो

क़ुर्बतें प्यार की तक़्दीस घटा देती हैं

प्यार को लम्स की जन्नत से जुदा रहने दो

फिर किसी ज़ख़्म के खुल जाएँ न टाँके देखो

रहने दो तज़्किरा-ए-रस्म-ए-वफ़ा रहने दो

रेज़ा-ए-संग तो आया गुल-ए-मंज़र न सही

कासा-ए-चश्म को हैरत से खुला रहने दो

हम को तपते हुए सहरा से गुज़रना है अभी

याद की छाँव में कुछ देर खड़ा रहने दो

जादा-ए-इश्क़ कठिन है ये समझ में आ जाए

ख़ार के साथ ये पत्थर भी पड़ा रहने दो

'शान' बे-सम्त न कर दे तुम्हें सहरा-ए-हयात

ज़ेहन में उन के नुक़ूश-ए-कफ़-ए-पा रहने दो

सय्यदा शान-ए-मेराज
About the poet

सय्यदा शान-ए-मेराज

उपनाम : ''शान'' मूल नाम : शफ़क़ आरा जन्म : 22 Jul 1948 | शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश

View profile & all 23 Poems / Stories

More from सय्यदा शान-ए-मेराज

  1. हिज्र में तेरे तसव्वुर का सहारा है बहुत

    हिज्र में तेरे तसव्वुर का सहारा है बहुतरात अँधेरी ही सही फिर भी उजाला है बहुत

    12.5K reads
  2. यूँ तो इख़्लास में इस के कोई धोका भी नहीं

    यूँ तो इख़्लास में इस के कोई धोका भी नहींकब बदल जाए मगर इस का भरोसा भी नहीं

    12.4K reads
  3. हाल मौसम का ही पूछेगा वो जब पूछेगा

    हाल मौसम का ही पूछेगा वो जब पूछेगामुझ से कब मेरी उदासी का सबब पूछेगा

    12.4K reads
  4. अगरचे तर्ज़-ए-अमल उस का नागवार भी था

    अगरचे तर्ज़-ए-अमल उस का नागवार भी थामगर वो मेरे तसव्वुर का शाहकार भी था

    12.4K reads
  5. कभी कभी तिरी चाहत पे ये गुमाँ गुज़रा

    कभी कभी तिरी चाहत पे ये गुमाँ गुज़राकि जैसे सर से सितारों का साएबाँ गुज़रा

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like