कभी कभी तिरी चाहत पे ये गुमाँ गुज़रा

सय्यदा शान-ए-मेराजसय्यदा शान-ए-मेराज22 Jul 1948

1 min read · 12.4K reads

कभी कभी तिरी चाहत पे ये गुमाँ गुज़रा

कि जैसे सर से सितारों का साएबाँ गुज़रा

चराग़ ऐसे जला कर बुझा गया कोई

तमाम दीद का आलम धुआँ धुआँ गुज़रा

जुनून-ए-शौक़ में सज्दों की आबरू भी गई

मुझे ख़बर न हुई कब वो आस्ताँ गुज़रा

वो मेरा वहम-ए-नज़र था कि तेरा अक्स-ए-जमील

वो कौन था कि जो मंज़र के दरमियाँ गुज़रा

बिछड़ के शाम रही तूल-ए-उम्र तक गोया

ठहर गया था जो लम्हा वो फिर कहाँ गुज़रा

मुझे तो चश्म-ए-गुरेज़ाँ भी इल्तिफ़ात लगी

तिरे सितम पे भी ईसार का गुमाँ गुज़रा

छुपा के सो गई मुँह दिन में रहगुज़ार-ए-फ़िराक़

जो शब हुई तो ख़यालों का कारवाँ गुज़रा

सय्यदा शान-ए-मेराज
About the poet

सय्यदा शान-ए-मेराज

उपनाम : ''शान'' मूल नाम : शफ़क़ आरा जन्म : 22 Jul 1948 | शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश

View profile & all 23 Poems / Stories

More from सय्यदा शान-ए-मेराज

  1. हिज्र में तेरे तसव्वुर का सहारा है बहुत

    हिज्र में तेरे तसव्वुर का सहारा है बहुतरात अँधेरी ही सही फिर भी उजाला है बहुत

    12.5K reads
  2. यूँ तो इख़्लास में इस के कोई धोका भी नहीं

    यूँ तो इख़्लास में इस के कोई धोका भी नहींकब बदल जाए मगर इस का भरोसा भी नहीं

    12.4K reads
  3. हाल मौसम का ही पूछेगा वो जब पूछेगा

    हाल मौसम का ही पूछेगा वो जब पूछेगामुझ से कब मेरी उदासी का सबब पूछेगा

    12.4K reads
  4. दास्ताँ ख़त्म है इज़हार-ए-वफ़ा रहने दो

    दास्ताँ ख़त्म है इज़हार-ए-वफ़ा रहने दोअब मिरे वास्ते जीने की दुआ रहने दो

    12.4K reads
  5. अगरचे तर्ज़-ए-अमल उस का नागवार भी था

    अगरचे तर्ज़-ए-अमल उस का नागवार भी थामगर वो मेरे तसव्वुर का शाहकार भी था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like