ज़िंदगी का जमाल देखा भी

संजू शब्दितासंजू शब्दिता

1 min read · 12.4K reads

ज़िंदगी का जमाल देखा भी

मौत का मर्म ख़ूब समझा भी

बचपना तो अभी गया भी न था

जाने कब आ गया बुढ़ापा भी

जब तलक ज़िंदगी समझते हम

मौत का आ गया बुलावा भी

शब्द कुछ रह गए हैं मन में ही

कुछ को औराक़ पर उतारा भी

उम्र सस्ते में ख़र्च कर डाली

हाथ आया नहीं ख़सारा भी

संजू शब्दिता
About the poet

संजू शब्दिता

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like