निकल गया है मिरे हाथ से निज़ाम मिरा
मुझे ही आँख दिखाता है अब ग़ुलाम मिरा
मैं क्या बताऊँ ख़ुशामद के क्या तरीक़े हैं
कभी पड़ा ही नहीं जाहिलों से काम मिरा
मिरा भी नाम उछाला था मेरे दुश्मन ने
अब आसमाँ की जबीं पर लिखा है नाम मिरा
अब आप लोग तमाशे से हो गए फ़ारिग़
लो हो गया है चलो काम अब तमाम मिरा
जो बच रहे थे मिरे साथ हम-कलामी से
वो आज पढ़ रहे हैं ढूँढ कर कलाम मिरा








