उसे भुला न सकी नक़्श इतने गहरे थे

सलमा शाहीनसलमा शाहीन10 Feb 1965

1 min read · 12.4K reads

उसे भुला न सकी नक़्श इतने गहरे थे

ख़याल-ओ-ख़्वाब पर मेरे हज़ार पहरे थे

वो ख़ुश गुमाँ थे तो जो ख़्वाब थे सुनहरे थे

वो बद-गुमाँ थे अँधेरे थे और गहरे थे

जो आज होती कोई बात बात बन जाती

उसे सुनाने के इम्कान भी सुनहरे थे

समाअ'तों ने किया रक़्स मस्त हो हो कर

सदा में उस की हसीं बीन जैसे लहरे थे

हमारे दर्द की ये दास्तान सुनता कौन

यहाँ तो जो भी थे मुंसिफ़ वो सारे बहरे थे

चले गए वो शरर बो के इस क़बीले में

तो क़त्ल होने को 'शाहीन' हम भी ठहरे थे

सलमा शाहीन
About the poet

सलमा शाहीन

जन्म : 10 Feb 1965 | गोरखपुर, उत्तर प्रदेश

View profile & all 11 Poems / Stories

More from सलमा शाहीन

  1. धूप पीछा नहीं छोड़ेगी ये सोचा भी नहीं

    धूप पीछा नहीं छोड़ेगी ये सोचा भी नहींहम वहाँ हैं जहाँ दीवार का साया भी नहीं

    12.4K reads
  2. थी ये उम्मीद कि वो लौट के घर आएगा

    थी ये उम्मीद कि वो लौट के घर आएगाक्या ख़बर थी कि ब-अंदाज़-ए-दिगर आएगा

    12.4K reads
  3. मसअला हुस्न-ए-तख़य्युल का है न इल्हाम का है

    मसअला हुस्न-ए-तख़य्युल का है न इल्हाम का हैये फ़साना ज़रा मुश्किल दिल-ए-नाकाम का है

    12.4K reads
  4. ऐ जान-ए-जाँ तिरे मिज़ाज का फ़लक भी ख़ूब है

    ऐ जान-ए-जाँ तिरे मिज़ाज का फ़लक भी ख़ूब हैथके थके से बाम पर हसीं धनक भी ख़ूब है

    12.4K reads
  5. हम झुकाते भी कहाँ सर को क़ज़ा से पहले

    हम झुकाते भी कहाँ सर को क़ज़ा से पहलेवक़्त ने दी है सज़ा हम को ख़ता से पहले

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like