हम झुकाते भी कहाँ सर को क़ज़ा से पहले

सलमा शाहीनसलमा शाहीन10 Feb 1965

1 min read · 12.4K reads

हम झुकाते भी कहाँ सर को क़ज़ा से पहले

वक़्त ने दी है सज़ा हम को ख़ता से पहले

अपनी क़िस्मत में कहाँ रक़्स-ए-शरर का मंज़र

शम-ए-जाँ बुझ गई दामन की हवा से पहले

ये अलग बात कि मंज़िल का निशाँ कोई न था

कोहसार और भी थे कोह-ए-निदा से पहले

मुद्दआ' कोई न था तेरे सिवा क्या करते

दिल धड़कता ही रहा हर्फ़-ए-दुआ से पहले

रू-ब-रू उस के रही आइना बन कर शाहीन

देख ले अपनी नज़र जुर्म-ए-जफ़ा से पहले

इस की आँखों में अजब सेहर है 'सलमा-शाहीन'

हो गई हूँ मैं शिफ़ायाब दवा से पहले

सलमा शाहीन
About the poet

सलमा शाहीन

जन्म : 10 Feb 1965 | गोरखपुर, उत्तर प्रदेश

View profile & all 11 Poems / Stories

More from सलमा शाहीन

  1. धूप पीछा नहीं छोड़ेगी ये सोचा भी नहीं

    धूप पीछा नहीं छोड़ेगी ये सोचा भी नहींहम वहाँ हैं जहाँ दीवार का साया भी नहीं

    12.4K reads
  2. थी ये उम्मीद कि वो लौट के घर आएगा

    थी ये उम्मीद कि वो लौट के घर आएगाक्या ख़बर थी कि ब-अंदाज़-ए-दिगर आएगा

    12.4K reads
  3. मसअला हुस्न-ए-तख़य्युल का है न इल्हाम का है

    मसअला हुस्न-ए-तख़य्युल का है न इल्हाम का हैये फ़साना ज़रा मुश्किल दिल-ए-नाकाम का है

    12.4K reads
  4. ऐ जान-ए-जाँ तिरे मिज़ाज का फ़लक भी ख़ूब है

    ऐ जान-ए-जाँ तिरे मिज़ाज का फ़लक भी ख़ूब हैथके थके से बाम पर हसीं धनक भी ख़ूब है

    12.4K reads
  5. उसे भुला न सकी नक़्श इतने गहरे थे

    उसे भुला न सकी नक़्श इतने गहरे थेख़याल-ओ-ख़्वाब पर मेरे हज़ार पहरे थे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like