ऐ जान-ए-जाँ तिरे मिज़ाज का फ़लक भी ख़ूब है

सलमा शाहीनसलमा शाहीन10 Feb 1965

1 min read · 12.4K reads

ऐ जान-ए-जाँ तिरे मिज़ाज का फ़लक भी ख़ूब है

थके थके से बाम पर हसीं धनक भी ख़ूब है

अजीब सेहर है तिरे हुरूफ़-ए-पाक-बाज़ में

तिरे मिज़ाज-ए-शो'ला बार की लपक भी ख़ूब है

तिरे लिबास में बसी हैं जाँ-नवाज़ ख़ुशबुएँ

मशाम-ए-जाँ है इत्र-बेज़ ये महक भी ख़ूब है

नहीं है मो'तबर जो अपना वस्फ़ ख़ुद बयाँ करे

ऐ जान-ए'तिबार उस पे तेरा शक भी ख़ूब है

तुझे मैं मानती हूँ है तिरा शुऊ'र मो'तबर

तिरी हसीन फ़िक्र की चमक दमक भी ख़ूब है

पसंद हैं नज़र नज़र को जाँ तिरी वजाहतें

मलीह रुख़ की ये चमक नमक दमक भी ख़ूब है

समाअ'तों में होने लगती है अजीब रौशनी

तिरी सदा-ए-नूर की लपक झपक भी ख़ूब है

सलमा शाहीन
About the poet

सलमा शाहीन

जन्म : 10 Feb 1965 | गोरखपुर, उत्तर प्रदेश

View profile & all 11 Poems / Stories

More from सलमा शाहीन

  1. धूप पीछा नहीं छोड़ेगी ये सोचा भी नहीं

    धूप पीछा नहीं छोड़ेगी ये सोचा भी नहींहम वहाँ हैं जहाँ दीवार का साया भी नहीं

    12.4K reads
  2. थी ये उम्मीद कि वो लौट के घर आएगा

    थी ये उम्मीद कि वो लौट के घर आएगाक्या ख़बर थी कि ब-अंदाज़-ए-दिगर आएगा

    12.4K reads
  3. मसअला हुस्न-ए-तख़य्युल का है न इल्हाम का है

    मसअला हुस्न-ए-तख़य्युल का है न इल्हाम का हैये फ़साना ज़रा मुश्किल दिल-ए-नाकाम का है

    12.4K reads
  4. उसे भुला न सकी नक़्श इतने गहरे थे

    उसे भुला न सकी नक़्श इतने गहरे थेख़याल-ओ-ख़्वाब पर मेरे हज़ार पहरे थे

    12.4K reads
  5. हम झुकाते भी कहाँ सर को क़ज़ा से पहले

    हम झुकाते भी कहाँ सर को क़ज़ा से पहलेवक़्त ने दी है सज़ा हम को ख़ता से पहले

    12.4K reads