धूप पीछा नहीं छोड़ेगी ये सोचा भी नहीं

सलमा शाहीनसलमा शाहीन10 Feb 1965

1 min read · 12.4K reads

धूप पीछा नहीं छोड़ेगी ये सोचा भी नहीं

हम वहाँ हैं जहाँ दीवार का साया भी नहीं

जाने क्यूँ दिल मिरा बेचैन रहा करता है

मिलना तो दूर रहा उस को तो देखा भी नहीं

आप ने जब से बदल डाला है जीने का चलन

अब मुझे तल्ख़ी-ए-अहबाब का शिकवा भी नहीं

मय-कदा छोड़े हुए मुझ को ज़माना गुज़रा

और साक़ी से मुझे दूर का रिश्ता भी नहीं

दाम में रखता परिंदों की उड़ानें लेकिन

पर कतरने का मगर उस को सलीक़ा भी नहीं

मुस्कुराहट में कोई तंज़ भी हो सकता है

ये मसर्रत की अलम-दार हो ऐसा भी नहीं

लाख यादों की तरफ़ लौट के जाऊँ 'शाहीन'

पर्दा-ए-दिल पर अब उस शख़्स का चेहरा भी नहीं

सलमा शाहीन
About the poet

सलमा शाहीन

जन्म : 10 Feb 1965 | गोरखपुर, उत्तर प्रदेश

View profile & all 11 Poems / Stories

More from सलमा शाहीन

  1. थी ये उम्मीद कि वो लौट के घर आएगा

    थी ये उम्मीद कि वो लौट के घर आएगाक्या ख़बर थी कि ब-अंदाज़-ए-दिगर आएगा

    12.4K reads
  2. मसअला हुस्न-ए-तख़य्युल का है न इल्हाम का है

    मसअला हुस्न-ए-तख़य्युल का है न इल्हाम का हैये फ़साना ज़रा मुश्किल दिल-ए-नाकाम का है

    12.4K reads
  3. ऐ जान-ए-जाँ तिरे मिज़ाज का फ़लक भी ख़ूब है

    ऐ जान-ए-जाँ तिरे मिज़ाज का फ़लक भी ख़ूब हैथके थके से बाम पर हसीं धनक भी ख़ूब है

    12.4K reads
  4. उसे भुला न सकी नक़्श इतने गहरे थे

    उसे भुला न सकी नक़्श इतने गहरे थेख़याल-ओ-ख़्वाब पर मेरे हज़ार पहरे थे

    12.4K reads
  5. हम झुकाते भी कहाँ सर को क़ज़ा से पहले

    हम झुकाते भी कहाँ सर को क़ज़ा से पहलेवक़्त ने दी है सज़ा हम को ख़ता से पहले

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like