थी ये उम्मीद कि वो लौट के घर आएगा

सलमा शाहीनसलमा शाहीन10 Feb 1965

1 min read · 12.4K reads

थी ये उम्मीद कि वो लौट के घर आएगा

क्या ख़बर थी कि ब-अंदाज़-ए-दिगर आएगा

कई ज़ख़्मों के खंडर अब भी हैं मेरे दिल पर

जब कुरेदोगे नया रंग उभर आएगा

मुस्कुराएगी जब आँखों में सितारों की लड़ी

आइना बन के हसीं ख़्वाब नज़र आएगा

जब भी लहराएगी पलकों पे तिरी याद की शाम

दिल की वादी में नया चाँद उतर आएगा

दिल की राहों का मुक़द्दर है सराबों का सफ़र

जो भी आएगा यहाँ ख़ाक-बसर आएगा

संग बारों की ये बस्ती है यहाँ ऐ शाहीन

कौन है ले के जो शीशे का जिगर आएगा

सलमा शाहीन
About the poet

सलमा शाहीन

जन्म : 10 Feb 1965 | गोरखपुर, उत्तर प्रदेश

View profile & all 0 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like