त'आक़ुब मेरा ख़ुशबू कर रही थी

सलमा शाहीनसलमा शाहीन10 Feb 1965

1 min read · 12.4K reads

त'आक़ुब मेरा ख़ुशबू कर रही थी

मिरे ज़ख़्मों पे मरहम धर रही थी

मैं छेड़ूँ फिर वही साज़-ए-मोहब्बत

इशारे वो मुसलसल कर रही थी

हुआ दिन फ़िक्र-ए-दुनिया ने दबोचा

तुम्हारी याद तो शब भर रही थी

वो दिन भी थे कि तू ने अश्क पोंछे

तिरी मम्नून चश्म-ए-तर रही थी

हमारा नाम क्या सूरत नहीं याद

मुलाक़ात उन से तो अक्सर रही थी

सहर तक रात की रानी की ख़ुशबू

मिरी अँगनाई में दिन भर रही थी

सलमा शाहीन
About the poet

सलमा शाहीन

जन्म : 10 Feb 1965 | गोरखपुर, उत्तर प्रदेश

View profile & all 11 Poems / Stories

More from सलमा शाहीन

  1. धूप पीछा नहीं छोड़ेगी ये सोचा भी नहीं

    धूप पीछा नहीं छोड़ेगी ये सोचा भी नहींहम वहाँ हैं जहाँ दीवार का साया भी नहीं

    12.4K reads
  2. थी ये उम्मीद कि वो लौट के घर आएगा

    थी ये उम्मीद कि वो लौट के घर आएगाक्या ख़बर थी कि ब-अंदाज़-ए-दिगर आएगा

    12.4K reads
  3. मसअला हुस्न-ए-तख़य्युल का है न इल्हाम का है

    मसअला हुस्न-ए-तख़य्युल का है न इल्हाम का हैये फ़साना ज़रा मुश्किल दिल-ए-नाकाम का है

    12.4K reads
  4. ऐ जान-ए-जाँ तिरे मिज़ाज का फ़लक भी ख़ूब है

    ऐ जान-ए-जाँ तिरे मिज़ाज का फ़लक भी ख़ूब हैथके थके से बाम पर हसीं धनक भी ख़ूब है

    12.4K reads
  5. उसे भुला न सकी नक़्श इतने गहरे थे

    उसे भुला न सकी नक़्श इतने गहरे थेख़याल-ओ-ख़्वाब पर मेरे हज़ार पहरे थे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like