शिकार हो गया वो ख़ुद ही इस ज़माने का

सलमा शाहीनसलमा शाहीन10 Feb 1965

1 min read · 12.4K reads

शिकार हो गया वो ख़ुद ही इस ज़माने का

जवाज़ ढूँड रहा था मुझे मिटाने का

ये इम्तिहान फ़न-ए-आज़री से है मंसूब

तराश लीजिए पत्थर कोई ठिकाने का

कभी रहा तो नहीं गर्दिश-ए-फ़लक का साथ

कहाँ से सीखा है तुम ने हुनर सताने का

मिरे ख़ुलूस का जिस को न ए'तिबार आया

फ़रेब खाता रहा उम्र भर ज़माने का

जो अहल-ए-दिल हैं वही आज़माए जाते हैं

अजीब रंग है क़ुदरत के कार-ख़ाने का

जो आ'ला ज़र्फ़ हैं मालूम है उन्हें 'शाहीन'

सलीक़ा चाहिए इंसाँ को ग़म उठाने का

सलमा शाहीन
About the poet

सलमा शाहीन

जन्म : 10 Feb 1965 | गोरखपुर, उत्तर प्रदेश

View profile & all 11 Poems / Stories

More from सलमा शाहीन

  1. धूप पीछा नहीं छोड़ेगी ये सोचा भी नहीं

    धूप पीछा नहीं छोड़ेगी ये सोचा भी नहींहम वहाँ हैं जहाँ दीवार का साया भी नहीं

    12.4K reads
  2. थी ये उम्मीद कि वो लौट के घर आएगा

    थी ये उम्मीद कि वो लौट के घर आएगाक्या ख़बर थी कि ब-अंदाज़-ए-दिगर आएगा

    12.4K reads
  3. मसअला हुस्न-ए-तख़य्युल का है न इल्हाम का है

    मसअला हुस्न-ए-तख़य्युल का है न इल्हाम का हैये फ़साना ज़रा मुश्किल दिल-ए-नाकाम का है

    12.4K reads
  4. ऐ जान-ए-जाँ तिरे मिज़ाज का फ़लक भी ख़ूब है

    ऐ जान-ए-जाँ तिरे मिज़ाज का फ़लक भी ख़ूब हैथके थके से बाम पर हसीं धनक भी ख़ूब है

    12.4K reads
  5. उसे भुला न सकी नक़्श इतने गहरे थे

    उसे भुला न सकी नक़्श इतने गहरे थेख़याल-ओ-ख़्वाब पर मेरे हज़ार पहरे थे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like