ज़िंदगी रूठी तो फिर हम से मनाई न गई

सलमा हिजाबसलमा हिजाब15 Sept 1949

1 min read · 12.4K reads

ज़िंदगी रूठी तो फिर हम से मनाई न गई

जब अंधेरा हुआ इक शम्अ' जलाई न गई

जैसे ठहरे हुए पानी पे मकाँ हो अपना

याद-ए-रफ़्ता है अजब आई तो आई न गई

मैं फ़लक छू लूँ तो क़दमों से ज़मीं जाती है

इक नई दुनिया ख़लाओं में बसाई न गई

जाने कैसा है मिरे दस्त-ए-हुनर पर ये अज़ाब

रंग यूँ बिखरे कि तस्वीर बनाई न गई

एक ठोकर से क़बा गुल की बिखेरेगी हवा

उन की ख़ुशबू भी सलीक़े से चुराई न गई

बे-असर आज भी है ज़ुल्फ़-ए-परेशाँ का फ़ुसूँ

यूँही बिखरी रही ज़ंजीर बनाई न गई

बात बन जाती मिरी एक ही पल में 'सलमा'

क्या करें बात मगर हम से बनाई न गई

सलमा हिजाब
About the poet

सलमा हिजाब

मूल नाम : Salma Ejaj जन्म : 15 Sep 1949 LCCN : n2012215935

View profile & all 19 Poems / Stories

More from सलमा हिजाब

  1. कभी तेरे ख़त को जला दिया कभी नाम लिख के मिटा दिया

    कभी तेरे ख़त को जला दिया कभी नाम लिख के मिटा दियाये मिरी अना का सवाल था तुझे याद कर के भुला दिया

    12.4K reads
  2. एक सरगोशी में अपनी बात कह जाता है कौन

    एक सरगोशी में अपनी बात कह जाता है कौनपास जब कोई नहीं तो पास आ जाता है कौन

    12.4K reads
  3. जीना क्या है हबाब हो जाना

    जीना क्या है हबाब हो जानाइक हक़ीक़त का ख़्वाब हो जाना

    12.5K reads
  4. सुकून-ए-दिल को मिरा इज़्तिराब क्या जाने

    सुकून-ए-दिल को मिरा इज़्तिराब क्या जानेशिकस्त-ए-ख़्वाब को ताबीर-ए-ख़्वाब क्या जाने

    12.4K reads
  5. रवाँ है वक़्त रवानी में आब जैसा है

    रवाँ है वक़्त रवानी में आब जैसा हैठहर न पाया कहीं भी हबाब जैसा है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

ये बुत जो हम ने दोबारा बना के रक्खा हैये बुत जो हम ने दोबारा बना के रक्खा हैइसी ने हम को तमाशा बना के रक्खा है— मुनव्वर रानाख़फ़ा होना ज़रा सी बात पर तलवार हो जानाख़फ़ा होना ज़रा सी बात पर तलवार हो जानामगर फिर ख़ुद-ब-ख़ुद वो आप का गुलनार हो जाना— मुनव्वर रानाअम्मी का चूल्हामैं उस समय की बात कर रहा हूँ जब कोयले के चूल्हे जलते थे,और छप्पर से धुँआ उठता था।— फ़रीद ख़ाँचोरजेबें आपकी हैंहाथ चोरों के— हरि मृदुलप्रेम पर फुटकर नोट्सएकजिन्हें यात्राओं से प्रेम होता है— लवली गोस्वामीगतिहीन जीवन की मतिहीन कवितातुम्हारी पाषाण सतह पर जहाँ-जहाँ भी नमी रह जाती हैरौशनी की नज़र से ओझल ज़रा-सा अँधेरा बचा रहता है— लवली गोस्वामी