साल-ए-नौ के कैलन्डर की
तस्वीर भी
है नए ज़ाविए से तराशी हुई
कुछ नए रंग ख़ाकों में
उभरे हुए देख कर
तल्ख़ी-ए-ज़ीस्त हैराँ हुई
उन की शादाबियाँ देख कर
मुस्कुराने लगी
ख़ुद ही ये सोच कर
कितने पल और ठहरेंगी शादाबियाँ
कितने दिन रंग ठहरे रहेंगे यहाँ
क्यूँकि उन का मुहाफ़िज़ भी होगा वही
जिस के रौशन उजालों से
हर रंग फीका पड़ा
अब नए साल का
सुर्ख़ सूरज उभरने तो दो
वो बड़ी शान से
इस कैलन्डर की तस्वीर के
ख़ुशनुमा रंग सारे निगल जाएगा
और अंजान सा
फिर से उभरेगा
अगले बरस
जैसे कुछ जानता ही नहीं








