सख़ी लख़नवी के शेर

सख़ी लख़नवीसख़ी लख़नवी

3 min read · 12.4K reads

जाएगी गुलशन तलक उस गुल की आमद की ख़बर

आएगी बुलबुल मिरे घर में मुबारकबाद को


हिचकियाँ आती हैं पर लेते नहीं वो मेरा नाम

देखना उन की फ़रामोशी को मेरी याद को


बात करने में होंट लड़ते हैं

ऐसे तकरार का ख़ुदा-हाफ़िज़


अजी फेंको रक़ीब का नामा

न इबारत भली न अच्छा ख़त


बर्ग-ए-गुल आ मैं तेरे बोसे लूँ

तुझ में है ढंग यार के लब का


तीस दिन यार अब न आएगा

इस महीने का नाम ख़ाली है


रुख़ हाथ पे रक्खा न करो वक़्त-ए-तकल्लुम

हर बात में क़ुरआन उठाया नहीं जाता


ज़िंदगी तक मिरी हँस लीजिए आप

फिर मुझे रोइएगा मेरे ब'अद


न आशिक़ हैं ज़माने में न माशूक़

इधर हम रह गए हैं और उधर आप


रहते काबे में अकेले क्या हम

दिल लगाने को सनम भी तो न थे


दफ़्न हम हो चुके तो कहते हैं

इस गुनहगार का ख़ुदा-हाफ़िज़


देखो क़लई खुलेगी साफ़ उस की

आईना उन के मुँह चढ़ा है आज


यूँही वादा करो यक़ीं हो जाए

क्यूँ क़सम लूँ क़सम के क्या मअनी


मैं तुझे फिर ज़मीं दिखाऊँगा

देख मुझ से न आसमान बिगड़


वो आशिक़ हैं कि मरने पर हमारे

करेंगे याद हम को उम्र भर आप


ख़ाल और रुख़ से किस को दूँ निस्बत

ऐसे तारे न ऐसा प्यारा चाँद


सीने से हमारा दिल न ले जाओ

छुड़वाते हो क्यूँ वतन किसी का


देखें कहता है ख़ुदा हश्र के दिन

तुम को क्या ग़ैर को क्या हम को क्या


ख़ून-ए-उश्शाक़ है मआनी में

शौक़ से पान खाइए साहब


रंगत उस रुख़ की गुल ने पाई है

और पसीने की बू गुलाब में है


बोसा हर वक़्त रुख़ का लेता है

किस क़दर गेसू-ए-दोता है शोख़


तुम न आसान को आसाँ समझो

वर्ना मुश्किल मिरी मुश्किल तो नहीं


हम उन से आज का शिकवा करेंगे

उखाड़ेंगे वो बरसों की गड़ी बात


बहुत ख़्वाब-ए-ग़फ़लत में दिन चढ़ गया

उठो सोने वालो फिर आएगी रात


इस तरफ़ बज़्म में हम थे वो थे

उस तरफ़ शम्अ थी परवाना था


आँखों से पा-ए-यार लगाने की है हवस

हल्क़ा हमारे चश्म का उस की रिकाब हो


दर्द को गुर्दा तड़पने को जिगर

हिज्र में सब हैं मगर दिल तो नहीं


दिल कलेजे दिमाग़ सीना ओ चश्म

इन के रहने के हैं मकान बहुत


था हिना से जो शोख़ मेरा ख़ूँ

बोले ये लाल लाल है कुछ और


कहना मजनूँ से कि कल तेरी तरफ़ आऊँगा

ढूँडने जाता हूँ फ़रहाद को कोहसार में आज


'सख़ी' बैठिए हट के कुछ उस के दर से

बड़ी भीड़ होगी कुचल जाइएगा


न छोड़ा हिज्र में भी ख़ाना-ए-तन

रगड़वाएगी कब तक एड़ियाँ रूह


तस्वीर-ए-चश्म-ए-यार का ख़्वाहाँ है बाग़बाँ

ईजाद होगी नर्गिस-ए-बीमार की जगह


शैख़-जी बुत की बुराई कीजे

अपने अल्लाह से भरपाइगा


नज़'अ के दम भी उन्हें हिचकी न आएगी कभी

यूँही गर भूले रहेंगे वो 'सख़ी' की याद को


हमा-तन हो गए हैं आईना

ख़ुद-नुमाई सी ख़ुद-नुमाई है


क्यूँ हसीनों की आँखों से न लड़े

मेरी पुतली की मर्दुमी ही तो है


पूजना बुत का है ये क्या मज़मून

और तवाफ़-ए-हरम के क्या मअनी


चर्ख़ पर बद्र जिस को कहते हैं

यार का साग़र-ए-सिफ़ाली है


ख़ुदा के पास क्या जाएँगे ज़ाहिद

गुनाह-गारों से जब ये बार पाएँ


क़ाफ़िला जाता है साग़र की तरफ़ रिंदों का

है मगर क़ुलक़ुल-ए-मीना जरस-ए-जाम-ए-शराब


कभी पहुँचेगा दिल उन उँगलियों तक

नगीने की तरह ख़ातिम में जड़ के


ली ज़बाँ उस की जो मुँह में हो गया ज़ौक़-ए-नबात

उँगलियाँ चूसीं तो ज़ौक़-ए-नैशकर पैदा हुआ


कअ'बे में सख़्त-कलामी सुन ली

बुत-कदे में न कभी आइएगा


मिरे लाशे को कांधा दे के बोले

चलो तुर्बत में अब तुम को सुलाएँ


जीतेंगे न हम से बाज़ी-ए-इश्क़

अग़्यार के पिट पड़ेंगे पाँसे


की ख़िताबत को गर ख़ुदा समझा

बंदा भी आख़िर आदमी ही तो है


एक दो तीन चार पाँच छे सात

यूँही गिन लेंगे कम के क्या मअनी


नक़्द-ए-दिल का बड़ा तक़ाज़ा है

गोया उन की ज़मीं जोते हैं


जिस के घर जाते न थे हज़रत-ए-दिल

वाँ लगे फाँद ने दीवार ये क्या

सख़ी लख़नवी
About the poet

सख़ी लख़नवी

उपनाम : 'सख़ी लख़नवी' मूल नाम : सय्यद मक़सूद अली जन्म : इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश

View profile & all 35 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

शुभ्रामैं तुम्हें एक एकदम नए नाम से पुकारना चाहता हूँप्रेम में जलते हुए बुख़ार में जलने वाले क़िस्सों से बहुत ईर्ष्या रखता आया हूँ— अमन त्रिपाठीनौ बत्ती टॉकीज़एकबार-बार लौटती हूँ उन रास्तों पर— अजंता देवअजीब होती है ये मोहब्बत - नज़्मनसीब वालों के दिल में जब भी ये जागती हैतो पहले नींदें उजाड़ती है— नजमा शाहीन खोसाइस गली के मोड़ पर - नज़्मइस गली के मोड़ पर इक अज़ीज़ दोस्त नेमेरे अश्क पोंछ कर— फ़हमीदा रियाज़वाजिद अली शाह अख़्तर के शेरयही तशवीश शब-ओ-रोज़ है बंगाले मेंलखनऊ फिर कभी दिखलाए मुक़द्दर मेरा— वाजिद अली शाह अख़्तरसय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम के शेरये किस ज़ोहरा-जबीं की अंजुमन में आमद आमद हैबिछाया है क़मर ने चाँदनी का फ़र्श महफ़िल में— सय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम