ख़याल-ए-सुब्ह की रानाइयाँ कुछ और कहती हैं

साजिदा ज़ैदीसाजिदा ज़ैदी

1 min read · 12.4K reads

ख़याल-ए-सुब्ह की रानाइयाँ कुछ और कहती हैं

अँधेरी रात की तन्हाइयाँ कुछ और कहती हैं

कभी जाम-ए-तरब की सम्त दस्त-ए-शौक़ बढ़ता है

तो उस काम-ओ-दहन की तल्ख़ियाँ कुछ और कहती हैं

मिरी नज़रों की पहनाई में हैं अजज़ा-ए-दो-आलम

गुमान-ओ-वहम की परछाइयाँ कुछ और कहती हैं

फ़राग़त चाहती है ज़िंदगी दो-चार लम्हे की

मगर राह-ए-वफ़ा की सख़्तियाँ कुछ और कहती हैं

मिरी बे-ख़्वाब आँखों में ख़याल-ए-सुब्ह-ए-फ़र्दा है

दिल-ए-बेदार की ख़ामोशियाँ कुछ और कहती हैं

साजिदा ज़ैदी
About the poet

साजिदा ज़ैदी

जन्म : मेरठ, उत्तर प्रदेश संबंधी : ज़ाहिदा ज़ैदी (बहन) LCCN : n81080166

View profile & all 33 Poems / Stories

More from साजिदा ज़ैदी

  1. सबा में मस्त-ख़िरामी गुलों में बू न रहे

    सबा में मस्त-ख़िरामी गुलों में बू न रहेतिरा ख़याल अगर दिल के रू-ब-रू न रहे

    12.4K reads
  2. हम ने इक उम्र में क्या क्या न जहाँ देखे हैं

    हम ने इक उम्र में क्या क्या न जहाँ देखे हैंआसमाँ देखे हैं और क़ा'र-ए-निहाँ देखे हैं

    12.4K reads
  3. शहर-ए-बे-मेहर में मिलता कहाँ दिलदार कोई

    शहर-ए-बे-मेहर में मिलता कहाँ दिलदार कोईकाश मिल जाता हमें मजमा-ए-अग़्यार कोई

    12.4K reads
  4. इक नश्तर-ए-नज़र के तलबगार हम भी हैं

    इक नश्तर-ए-नज़र के तलबगार हम भी हैंदाता हो तुम ग़मों के तो ग़म-ख़्वार हम भी हैं

    12.4K reads
  5. जो तिरी नज़र में पिन्हाँ न ये ए'तिबार होता

    जो तिरी नज़र में पिन्हाँ न ये ए'तिबार होतामिरी जाँ ग़ुबार होती मिरा दिल मज़ार होता

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

पीठकिसी की भी हो पीठकाम है लादना और ढोना— प्रताप सोमवंशीदिलभावुक, बच्चा, बेवकूफ, बदतमीजक्या क्या विशेषण नहीं है एक दिल के पास— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानापैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैपैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैज़ंजीर की सूरत मुझे घर बाँधे हुए है— मुनव्वर रानाकिसान और आत्महत्याउन्हें धर्मगुरुओं ने बताया था प्रवचनों मेंआत्महत्या करने वाला सीधे नर्क जाता है— हरीशचंद्र पांडेचंद्र नदीदिख रहा दूर यह पर्वत कितना सुंदर!अभिनव मोहक आकर्षक,— लमाबम कमल सिंह