कोई मुझ से कहता है सरगोशियों में
कभी आईने को
सँवारो सजाओ तो देखो
कि इस आइने में तुम्हारे सिवा
और कोई नहीं है
ये परछाइयाँ ये शबीहें
तो सब अक्स हैं
उन ज़मानों का ऐसे माज़ी का
तारीख़ जिस को अपना बनाने से
इंकार करती है
कि इस में कोई अक्स झूटा नहीं है
मगर सच भी तो इस कहानी का एक नहीं है
तुम्हारा तसव्वुर
तुम्हारा तख़य्युल तो एक देवता है
वही देवता जो अज़ल से
मोहब्बत का मरकज़
मोहब्बत का महवर रहा है
बड़ी साधना से लगन से
दुआओं से
उस को बुलाया
कि आईना रौशन हो
आँख उस को देखे
मगर किस को देखे
कि जब भी ये आईना रौशन हुआ है
मिरा अक्स ख़ुद
मेरी आँखों का पर्दा बना है








