काँच की गुड़िया - नज़्म

शाइस्ता मुफ़्तीशाइस्ता मुफ़्ती21 Sept 1968

1 min read · 12.4K reads

काँच नाज़ुक हैं ख़्वाब नाज़ुक हैं

तुम क़दम सोच कर इधर रखना

खेलने का तुझे है शौक़ मगर

इन चटानों पे भी नज़र रखना

तेरे दिल में है आरज़ू की किरन

तेरी आँखों में ख़्वाब हैं कल के

तेरे हाथों में रंग-ए-तितली हैं

तेरे चेहरे पे अज़्म हैं दहके

मेरे आँगन की काँच की गुड़िया

अपनी क़िस्मत का इम्तिहान न ले

मैं तुझे शाद देखना चाहूँ

तो अँधेरों का आसमान न ले

दिल पे बीती जो मैं ने सह ली है

ख़ार राहों से तेरी चुन लूँगी

तेरी हर इक ख़ुशी अज़ीज़ मुझे

तुझ को संसार इक नया दूँगी

मेरी गुड़िया मगर ये कहती है

मुझ को दुनिया तो देख लेने दो

क्या हुआ गर मुझे भी ज़ख़्म मिलें

ग़म-ए-हस्ती का वार सहने दो

शाइस्ता मुफ़्ती
About the poet

शाइस्ता मुफ़्ती

जन्म : 21 Sep 1968 | कराची, सिंध

View profile & all 47 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like