छू कर हवा पता तिरे अश्कों का दे गई

शाइस्ता मुफ़्तीशाइस्ता मुफ़्ती21 Sept 1968

1 min read · 12.4K reads

छू कर हवा पता तिरे अश्कों का दे गई

दिल का क़रार चैन निगाहों का ले गई

बे-ख़्वाब मेरी नींद कि जिस तरह शब ढले

इक शम्अ' दिल का दर्द अकेले सहे गई

मौज़ूँ हुआ न कोई भी दिल में ख़याल-ए-शौक़

दिल में जो आरज़ू की चिता थी जले गई

साहिल पे जिस क़दर भी घरौंदे थे बह गए

दीवार जो वफ़ाओं की ज़ामिन थी ढे गई

मंज़र बदल बदल के मुझे दे गया सराब

दिल का यक़ीन क़ीमती शय थी वो शय गई

तासीर ग़म भुलाने की खो दी शराब ने

जों ही हमारे हाथ से छू कर ये मय गई

शाइस्ता मुफ़्ती
About the poet

शाइस्ता मुफ़्ती

जन्म : 21 Sep 1968 | कराची, सिंध

View profile & all 47 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like