कोई पंछी उड़ान में भी नहीं

शाहिदा लतीफ़शाहिदा लतीफ़

1 min read · 12.4K reads

कोई पंछी उड़ान में भी नहीं

तीर उस की कमान में भी नहीं

ज़ब्त करने की ख़ू नहीं उस में

हौसला उस के मान में भी नहीं

धूप इतनी है ग़म के सहरा में

साया इस साएबान में भी नहीं

नक़्श बर-आब हो गया हर अक्स

कोई पैकर चटान में भी नहीं

एक दिन अजनबी मिलेंगे हम

हादिसा ये गुमान में भी नहीं

जितना तारीक दिल है तेरे बग़ैर

ये अंधेरा जहान में भी नहीं

शाहिदा लतीफ़
About the poet

शाहिदा लतीफ़

View profile & all 17 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like