ताक़-ए-जाँ में तेरे हिज्र के रोग संभाल दिए

शहनाज़ नूरशहनाज़ नूर

1 min read · 12.5K reads

ताक़-ए-जाँ में तेरे हिज्र के रोग संभाल दिए

उस के बाद जो ग़म आए फिर हँस के टाल दिए

कब तक आड़ बनाए रखती अपने हाथों को

कब तक जलते तेज़ हवाओं में बेहाल दिए

वही मुक़ाबिल भी था मेरा संग-ए-राह भी था

जिस पत्थर को मैं ने अपने ख़द्द-ओ-ख़ाल दिए

ज़र्द रुतों की गर्द ने हाल छुपाया था घर का

इक बारिश ने दीवारों के ज़ख़्म उजाल दिए

धात खरी थी जज़्बों की लेकिन उजरत से क़ब्ल

क़िस्मत की टकसाल ने सिक्के खोटे ढाल दिए

ताज़ा रुत के इस्तिक़बाल की ख़ातिर शाख़ों ने

पेड़ के सारे मौसम-दीदा-पात उछाल दिए

जिन को पढ़ कर पहले हँसती थी फिर रोती थी

आख़िर इक दिन मैं ने वो ख़त आग में डाल दिए

जिन में थे मज़कूर हवाले तेरी चाहत के

'नूर' किताब-ए-ज़ीस्त से वो औराक़ निकाल दिए

शहनाज़ नूर
About the poet

शहनाज़ नूर

View profile & all 9 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानासहरा पे बुरा वक़्त मिरे यार पड़ा हैसहरा पे बुरा वक़्त मिरे यार पड़ा हैदीवाना कई रोज़ से बीमार पड़ा है— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजजन्मभूमि आजएक बार धरती की तरफ़ देखोलोगों की तरफ़ देखों एक बार।— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायमेरे देश मेंमेरे देश मेंजहाँ बारिश की थकी हुई बूँदें अपनी कुबड़ी पीठ पर— हुकुम ठाकुरवृक्ष लोकसामान्य लोक से पहुँचना चाहता हूँ कहीं। जाता हूँ नदी के निर्जनतट पर। मैं लहरों की ओर देखता रह गया और संध्याकाश में उग— बिप्लव चौधुरी