कभी जो मारका ख़्वाबों से रत-जगों का हुआ

शहनाज़ नूरशहनाज़ नूर

1 min read · 12.4K reads

कभी जो मारका ख़्वाबों से रत-जगों का हुआ

अजीब सिलसिला आँखों से आँसुओं का हुआ

जला के छोड़ गया था जो ताक़-ए-दिल में कभी

किसी ने पूछा न क्या हाल उन दियों का हुआ

लिखा गया है मिरा नाम दुश्मनों में सदा

शुमार जब भी कभी मेरे दोस्तों का हुआ

मज़ाक़ उड़ाते थे आँधी से पहले सब मेरा

जो मेरे घर का था फिर हाल सब घरों का हुआ

बदल रही हैं मिरे हाथ की लकीरें फिर

कहा न अब के भी शायद नजूमियों का हुआ

वफ़ा-शिआर तबीअत का ये सिला है 'नूर'

मिरी हयात का हर लम्हा दूसरों का हुआ

शहनाज़ नूर
About the poet

शहनाज़ नूर

View profile & all 9 Poems / Stories

More from शहनाज़ नूर

  1. किसी से हाथ किसी से नज़र मिलाते हुए

    किसी से हाथ किसी से नज़र मिलाते हुएमैं बुझ रही हूँ रवा-दारियाँ निभाते हुए

    12.4K reads
  2. लोगों में देख-भाल की आदत नहीं रही

    लोगों में देख-भाल की आदत नहीं रहीया आइनों की शहर में क़ीमत नहीं रही

    12.4K reads
  3. ताक़-ए-जाँ में तेरे हिज्र के रोग संभाल दिए

    ताक़-ए-जाँ में तेरे हिज्र के रोग संभाल दिएउस के बाद जो ग़म आए फिर हँस के टाल दिए

    12.5K reads
  4. हम-सफ़र ज़ीस्त का सूरज को बनाए रक्खा

    हम-सफ़र ज़ीस्त का सूरज को बनाए रक्खाअपने साए से ही क़द अपना बढ़ाए रक्खा

    12.4K reads
  5. हवा के हौसले ज़ंजीर करना चाहता है

    हवा के हौसले ज़ंजीर करना चाहता हैवो मेरी ख़्वाहिशें तस्वीर करना चाहता है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like