लोगों में देख-भाल की आदत नहीं रही

शहनाज़ नूरशहनाज़ नूर

1 min read · 12.4K reads

लोगों में देख-भाल की आदत नहीं रही

या आइनों की शहर में क़ीमत नहीं रही

माना कोई निबाह की सूरत नहीं रही

लेकिन नहीं कि तुझ से मोहब्बत नहीं रही

यूँ भी रिहाई का कोई इम्काँ नहीं रहा

पहली सी आरज़ू में भी शिद्दत नहीं रही

वर्ना कोई तो आता मिरा हाल पूछने

शायद किसी को मेरी ज़रूरत नहीं रही

उस का भी बे-वफ़ाओं में होने लगा शुमार

अपनी भी जैसे शहर में इज़्ज़त नहीं रही

कुछ मैं भी थक गई हूँ उसे ढूँडते हुए

कुछ ज़िंदगी की पास भी मोहलत नहीं रही

शहनाज़ नूर
About the poet

शहनाज़ नूर

View profile & all 9 Poems / Stories

More from शहनाज़ नूर

  1. किसी से हाथ किसी से नज़र मिलाते हुए

    किसी से हाथ किसी से नज़र मिलाते हुएमैं बुझ रही हूँ रवा-दारियाँ निभाते हुए

    12.4K reads
  2. ताक़-ए-जाँ में तेरे हिज्र के रोग संभाल दिए

    ताक़-ए-जाँ में तेरे हिज्र के रोग संभाल दिएउस के बाद जो ग़म आए फिर हँस के टाल दिए

    12.5K reads
  3. हम-सफ़र ज़ीस्त का सूरज को बनाए रक्खा

    हम-सफ़र ज़ीस्त का सूरज को बनाए रक्खाअपने साए से ही क़द अपना बढ़ाए रक्खा

    12.4K reads
  4. हवा के हौसले ज़ंजीर करना चाहता है

    हवा के हौसले ज़ंजीर करना चाहता हैवो मेरी ख़्वाहिशें तस्वीर करना चाहता है

    12.4K reads
  5. कभी जो मारका ख़्वाबों से रत-जगों का हुआ

    कभी जो मारका ख़्वाबों से रत-जगों का हुआअजीब सिलसिला आँखों से आँसुओं का हुआ

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like